अपनी सीमा के पास जापान के सैन्य अभ्यास के कड़े विरोध में रूस

2024-06-29 16:23:05

रूसी विदेश मंत्रालय ने 28 जून को एक खबर जारी कर कहा कि रूस ने रूसी सीमा के पास जर्मनी और स्पेन के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित करने की जापान की योजना पर रूस में जापानी दूतावास के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

खबरों के मुताबिक, जापान 19 से 25 जुलाई तक रूसी सीमा के करीब होक्काइडो  में जर्मनी और स्पेन के साथ एक श्रृंखलात्मक संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित करने की योजना बना रहा है। रूस इसका कड़ा विरोध करता है। रूस कभी भी जापान को रूस के सुदूर पूर्व की सीमा के पास उत्तेजक सैन्य गतिविधियों को अंजाम देने के लिए नाटो सदस्य देशों के साथ सहयोग करने की अनुमति नहीं देगा, इसे रूस की सुरक्षा के लिए संभावित खतरे के रूप में देखेगा।

रूसी विदेश मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा की सरकार की गैर-जिम्मेदाराना नीतियों ने पूर्वोत्तर एशिया और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है, जिससे जापान खतरनाक रास्ते पर चल रहा है। रूस अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और रूस की संप्रभुता की रक्षा के लिए पूर्ण जवाबी कदम उठाएगा।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम