सीजीटीएन द्वारा अमेरिका की छवि पर सर्वे

2024-06-28 15:30:49

चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन ने हाल ही में चीनी रनमिन विश्वविद्यालय के साथ एशियाई देशों में अमेरिका की छवि पर एक जनमत सर्वेक्षण किया। इस सर्वे के परिणामों से जाहिर है कि घरेलू राजनीतिक गड़बड़ी ,दूसरे देश के मामले में दखलंदाजी व आक्रमण ,प्रभुत्ववाद अमेरिकी छवि की वर्णन में सबसे ज्यादा प्रयुक्त शब्द हैं।

इस सर्वे में 84.4 प्रतिशत उत्तरदाताओं का विचार है कि बंदूक संबंधी हिंसक घटना अमेरिकी समाज की गंभीर समस्या है। 75.4 प्रतिशत लोगों के विचार में अमेरिका में व्यवस्थित नस्लभेद मौजूद है। 82.5 प्रतिशत लोगों का कहना है कि राजनीतिक ध्रुवीकरण से अमेरिकी समाज का विभाजन हो रहा है।

इस सर्वे में भाग लेने वाले 71.1 प्रतिशत उत्तरदाताओं का कहना है कि अमेरिका अक्सर लोकतंत्र के बहाने से दूसरे देश के आंतरिक मामले में दखल करता है। 75.4 प्रतिशत उत्तरदाताओं का कहना है कि अमेरिका विश्व इतिहास में सबसे आक्रामक देश है। 73 प्रतिशत लोगों के विचार में अमेरिका जो निरंतर दूसरे देश को जो सैन्य सहायता करता और हथियार बेचता है,वह विश्व शांति व स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है।

(वेइतुंग)

 

रेडियो प्रोग्राम