कंबोडिया ने कंबोडिया की सहायता करने वाली चीनी पारंपरिक चीनी चिकित्सा मेडिकल टीम को पदक से सम्मानित किया

2024-06-28 10:08:57

 

कंबोडियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने 27 जून को नोम पेन्ह में कंबोडिया की सहायता करने वाली चीनी पारंपरिक चीनी चिकित्सा मेडिकल टीम को पदक से सम्मानित करने का समारोह आयोजित किया। कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्री छंग रा, कंबोडिया में स्थित चीनी दूतावास के प्रभारी छांग च्येन और मेडिकल टीम के सभी सदस्यों ने समारोह में भाग लिया।

छंग रा ने अपने भाषण में कहा कि कंबोडिया की सहायता करने वाली चीनी पारंपरिक चीनी चिकित्सा मेडिकल टीम ने कॉस्मा चीन-कंबोडिया मैत्री अस्पताल को पारंपरिक चीनी चिकित्सा का प्रशिक्षण प्रदान किया, चीन-कंबोडिया पारंपरिक चीनी चिकित्सा व औषधि केंद्र की स्थापना की और 18 हजार से अधिक रोगियों का निदान और उपचार किया। उन्होंने मेडिकल टीम के सभी सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की और उनकी अत्यधिक जिम्मेदार भावना और कंबोडियाई लोगों के स्वास्थ्य में उनके योगदान की सराहना की।

छांग च्येन ने अपने भाषण में कहा कि चिकित्सा टीम के सदस्यों ने चीनी विदेशी सहायता चिकित्सा टीम की भावना को पूरी तरह से आगे बढ़ाया और अपने सभी कार्यों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किये। चिकित्सा टीम ने अकादमिक आदान-प्रदान मंच स्थापित करने, अकादमिक गतिविधियाँ आयोजित करने, प्रशिक्षण परियोजनाएँ चलाने और दूरस्थ निदान तंत्र का निर्माण करने के माध्यम से कंबोडिया के लिए एक मेडिकल टीम बनायी, जिसे हटाया नहीं जा सकता।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम