8वां चीन-यूरेशिया एक्सपो शुरू

2024-06-27 16:20:57

"सिल्क रोड के साथ नए अवसर, एशिया और यूरोप में नई जीवन शक्ति" विषय पर 8वां चीन-यूरेशिया एक्सपो 26 जून को चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की राजधानी उरुमछी में उद्घाटित हुआ।

उद्घाटन समारोह में, कई देशों के सरकारी अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के संबंधित प्रमुखों ने अपनी सामान्य आकांक्षा व्यक्त की: "बेल्ट एंड रोड" पहल के संयुक्त निर्माण के तहत,एशियाई और यूरोपीय देशों के बीच आर्थिक और व्यापार सहयोग लगातार गहरा हो रहा है, नई जीवन शक्ति दिखाई दे रही है।

एक्सपो में 50 देश, क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय संगठन,और 1,000 से अधिक चीनी कंपनियाँ और संस्थान भाग ले रहे हैं। उद्घाटन के दिन, शिनच्यांग अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र के 140 हज़ार वर्ग मीटर के प्रदर्शनी क्षेत्र में 6,000 से अधिक उत्पाद प्रदर्शित हुए, जिसने बड़ी संख्या वाले घरेलू और विदेशी व्यापारियों को आकर्षित किया। कजाकिस्तान से विशेष खाद्य पदार्थ, जॉर्जिया से वाइन, उरुग्वे से एमेथिस्ट, लाओस से चाय,विशेष उत्पादों की ग्राहकों को आकर्षित करती है।

एक्सपो के दौरान, उत्कृष्ट विशेषताओं और विशिष्ट विशेषताओं वाली 50 से अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। साथ ही, चीनी और विदेशी सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीखने को बढ़ावा देने और चीनी संस्कृति के प्रभाव को बढ़ाने के लिए चीनी और विदेशी संस्कृति प्रदर्शनी सप्ताह आयोजित किया जाएगा। 

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम