पांडा "युनछ्वान" और "शिनपाओ" अमेरिका के लिए रवाना हुए

2024-06-27 11:03:53

पांडा "युनछ्वान"

26 जून की रात को, पांडा "युनछ्वान" और "शिनपाओ" को ले जाने वाला एक काफिला सछ्वान प्रांत में पांडा संरक्षण और अनुसंधान केंद्र से रवाना हुआ। दोनों पांडा छंगतु श्वांगल्यू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक चार्टर उड़ान लेंगे, जिससे पांडा संरक्षण पर चीन-अमेरिका सहयोग के एक नए दौर की शुरुआत होगी।

उड़ान के दौरान दोनों पांडा के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए, चीन ने सावधानीपूर्वक ताजा बांस, बांस के अंकुर, फल और सब्जियां, पीने का पानी आदि वस्तुएं तैयार कीं। चीन और अमेरिका ने विमान में उनके साथ पांच अनुभवी प्रजनकों और पशु चिकित्सा विशेषज्ञों को भेजा।

पांडा "शिनपाओ"

संयुक्त राज्य अमेरिका में सैन डिएगो चिड़ियाघर चीन के साथ पांडा पर सहयोगात्मक अनुसंधान करने वाला संयुक्त राज्य अमेरिका का पहला संस्थान है, जहां प्रति वर्ष औसतन 60 लाख आगंतुक आते हैं।

सन् 1994 में, चीनी पांडा संरक्षण और अनुसंधान केंद्र ने सैन डिएगो चिड़ियाघर के साथ सहयोग शुरू किया, इसके बाद से, दोनों पक्षों ने पांडा पारिस्थितिकी, व्यवहार, आनुवंशिकी, पोषण और अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ जंगली निगरानी, कृत्रिम प्रजनन, रोग की रोकथाम, साथी प्रजातियों पर अनुसंधान, सार्वजनिक शिक्षा आदि क्षेत्रों में शोध किया है और उपयोगी परिणाम प्राप्त किए हैं, दोनों ने दुनिया भर में लुप्तप्राय वन्यजीवों की सुरक्षा में संयुक्त रूप से योगदान दिया है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम