ली छ्यांग ने 2024 ग्रीष्मकालीन दावोस फोरम के विदेशी उद्योग व व्यापार प्रतिनिधि संगोष्ठी में भाग लिया

2024-06-26 11:18:22

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 25 जून की दोपहर को चीन के ल्याओनिंग प्रांत के ताल्येन शहर में आयोजित 2024 ग्रीष्मकालीन दावोस फोरम के विदेशी उद्योग व व्यापार प्रतिनिधि संगोष्ठी में भाग लिया।

उपस्थित उद्योग व व्यापार प्रतिनिधियों के भाषण सुनने के बाद, ली छ्यांग ने कहा कि चीन में विदेशी उद्यमों की सफलता का चीनी अर्थव्यवस्था के विकास से गहरा संबंध है। चीन की अर्थव्यवस्था का निरंतर सुधार और दीर्घकालिक विकास, साथ ही चीन की अर्थव्यवस्था में परिवर्तन, उन्नयन और गहरा सुधार, निश्चित रूप से दुनिया भर के उद्यमों के विकास के लिए नई व्यापक गुंजाइश देगा।

ली छ्यांग ने चीन की वर्तमान आर्थिक स्थिति और आर्थिक नीतियों का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि हम स्थिरता बनाए रखते हुए प्रगति पर जोर देते हैं, और समग्र आर्थिक नीतियों के समायोजन को मजबूत करते हैं। हम न केवल वर्तमान स्थिति के आधार पर सटीक नीतियों को लागू करेंगे, आर्थिक संचालन में समस्याओं को हल करते हुए आर्थिक बहाली की सकारात्मक प्रवृत्ति को मजबूत करेंगे हैं, बल्कि नीति संसाधनों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ाएंगे, आर्थिक संरचना के अनुकूलन और उन्नयन को बढ़ाते हुए आर्थिक विकास की संभावना को मजबूत करेंगे। इन नीतिगत कदमों का असर दिखने लगा है। हमें विश्वास है कि हम पूरे वर्ष के आर्थिक और सामाजिक विकास के अपेक्षित लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे और हमारे पास चीन की दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने की क्षमता भी है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष क्लॉस श्वाब ने की है और लगभग 40 देशों और क्षेत्रों के 200 उद्योग व व्यापार प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम