ली छ्यांग ने विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष श्वाब से मुलाकात की

2024-06-26 11:17:20

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 25 जून की सुबह चीन के ल्याओनिंग प्रांत के ताल्येन शहर में विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष क्लॉस श्वाब से मुलाकात की।

ली छ्यांग ने कहा कि वर्तमान विश्व आर्थिक बहाली कमजोर है, और नई विकास प्रेरक शक्ति प्राप्त करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। भविष्य के उद्योग वैश्विक आर्थिक विकास में सबसे सक्रिय शक्ति होंगे। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जैव प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा आदि क्षेत्रों में तकनीकी सफलताएं उच्च विकास क्षमता वाले नए ट्रैक और नए व्यापार प्रारूप तैयार करेंगी। चीन ने "कृत्रिम बुद्धिमत्ता+" कार्रवाई को अंजाम देने का प्रस्ताव रखा है, जिसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यापक सशक्तिकरण के माध्यम से आर्थिक विकास में मजबूत शक्ति लगाना है।

ली छ्यांग ने बताया कि हाल के वर्षों में विश्व आर्थिक विकास में मंदी कुछेक देशों द्वारा किये गये विभिन्न रूपों में संबंध-विच्छेद और दीवारों व बाधाओं के निर्माण से निकटता से संबंधित है। अगर विभिन्न देश आर्थिक रूप से जुड़े हुए हैं, तो एक साथ आगे बढ़ेंगे, नहीं तो पीछे हट जाएंगे। हमें खुला दिमाग रखना, आपसी लाभ वाले सहयोग को गहरा करना और आर्थिक विकास के लिए नए मोर्चे खोजने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। आशा है कि विश्व आर्थिक मंच सकारात्मक प्रभाव डालता रहेगा और आर्थिक वैश्वीकरण व मुक्त व्यापार की रक्षा करेगा।

वहीं, क्लॉस श्वाब ने कहा कि मौजूदा जटिल अंतरराष्ट्रीय स्थिति में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। विश्व आर्थिक मंच चीन के साथ निकटता से सहयोग जारी रखते हुए विश्व अर्थव्यवस्था के स्थिर और स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने और वैश्विक चुनौतियों का संयुक्त रूप से मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम