चीन की बौद्धिक संपदा प्रतिभाओं की संख्या बढ़कर 8.6 लाख हुई

2024-06-26 12:24:57

चीनी राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा कार्यालय ने 25 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें कार्यालय के कार्मिक विभाग के प्रमुख चांग चीछंग ने जानकारी दी कि साल 2023 के अंत तक, चीन में बौद्धिक संपदा प्रतिभाओं की संख्या 13वीं पंचवर्षीय योजना (2016-2020) के अंत में 6.9 लाख से बढ़कर 8.6 लाख तक पहुंच गई है।

इस अधिकारी के मुताबिक, बौद्धिक संपदा संरक्षण के संदर्भ में, प्रशासनिक प्रबंधन और कानून प्रवर्तन प्रतिभाओं की संख्या 30 हज़ार से अधिक है, और स्थापित बौद्धिक संपदा संरक्षण केंद्र में प्रतिभाओं की संख्या 2,200 से अधिक है, जिससे बौद्धिक संपदा संरक्षण के स्तर में लगातार सुधार करने में मदद मिलती है।

वहीं, सार्वजनिक सेवाओं के संदर्भ में, बौद्धिक संपदा सूचना सेवाओं में लगी प्रतिभाओं की संख्या 4,000 से अधिक है, लोगों और उद्यमों के लिए सुविधा के स्तर में सुधार जारी है। अंतर्राष्ट्रीयकरण के संदर्भ में, लगभग 270 अंतर्राष्ट्रीय समीक्षा प्रतिभाओं, बौद्धिक संपदा अधिकारों के 150 से अधिक विदेशी शिक्षकों का चयन और प्रशिक्षण किया गया है, और बाहरी दुनिया के लिए उच्च-स्तरीय खुलेपन के समर्थन के लिए विदेशी बौद्धिक संपदा विवादों के लिए 119 मार्गदर्शन विशेषज्ञों का चयन किया गया है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम