रूसी और अमेरिकी रक्षा मंत्रियों के बीच फोन कॉल के बाद, दोनों पक्षों की ब्रीफिंग की सामग्री काफी अलग

2024-06-26 15:57:47

रूसी रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव और आमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने 25 जून को फोन पर बातचीत की । यह दोनों पक्ष के बीच एक वर्ष से अधिक समय में पहली फोन कॉल है। दोनों पक्षों ने यूक्रेन मुद्दे पर अपनी-अपनी स्थिति के बारे में विस्तार से बताया,लेकिन उनकी ब्रीफिंग की सामग्री काफी अलग है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आंद्रे बेलौसोव ने अमेरिका के अनुरोध पर लॉयड ऑस्टिन के साथ फोन पर बातचीत की और दोनों पक्षों ने यूक्रेन की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। आंद्रे बेलौसोव ने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों को हथियारों की आपूर्ति जारी रखी के कारण मामला और भी बिगड़ने का खतरा है।

 आमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मई में आंद्रे बेलौसोव के रूसी रक्षा मंत्री बनने के बाद अमेरिका और रूसी रक्षा मंत्रियों के बीच यह पहली फोन कॉल है। कॉल के दौरान, लॉयड ऑस्टिन ने रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के बीच अमेरिकी और रूसी रक्षा मंत्रियों के बीच संचार चैनल खुले रखने के महत्व पर जोर दिया।

रूसी और अमेरिकी रक्षा मंत्रियों के बीच आखिरी फोन कॉल 2023 के 15 मार्च को हुई थी।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम