बाहरी ताकतों का हस्तक्षेप थाईवान जलडमरूमध्य की वर्तमान स्थिति के लिए सबसे बड़ी चुनौती:चीनी विदेश मंत्रालय

2024-06-25 18:24:26

 

25 जून को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि 24 जून को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने " थाईवान की स्वतंत्रता" को अलगाव और अलगाव को उकसाने के अपराध के लिए कानून के अनुसार कठोर दंड देने पर चीन की राय की निंदा की। इस पर चीनी प्रवक्ता की क्या टिप्पणी है?

  चीनी प्रवक्ता ने कहा कि हम अमेरिका के संबंधित बयान और टिप्पणियों पर कड़ा असंतोष और विरोध व्यक्त करते हैं। राष्ट्रीय एकता और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक संप्रभु देश का कर्तव्य है। दुनिया भर के देशों में देश को विभाजित करने वाले अपराधियों को दंडित करने और देश के मूल हितों की रक्षा के लिए आपराधिक न्याय विधियों का उपयोग करना एक आम बात है। किसी भी बाहरी ताकत को इस पर गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

   थाईवान जलडमरूमध्य की वास्तविक यथास्थिति यह है कि थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारे एक ही चीन के हैं। थाईवान चीन की प्रादेशिक भूमि का अभिन्न अंग है। " थाईवान स्वतंत्रता" थाईवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता के साथ असंगत है।

   चीनी प्रवक्ता ने कहा कि थाईवान जलडमरूमध्य में वर्तमान स्थिति के लिए सबसे बड़ी चुनौतियाँ " थाईवान स्वतंत्रता" अलगाववादी कार्यवाहियों और बाहरी ताकतों के हस्तक्षेप और तोड़फोड़ से आती हैं। यदि अमेरिका ईमानदारी से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की रक्षा करता है, तो उसे एक-चीन सिद्धांत और तीन चीन-अमेरिका संयुक्त विज्ञप्तियों का पालन करना चाहिए, "थाईवान स्वतंत्रता" का समर्थन न करने की अपनी प्रतिबद्धता का पालन करना चाहिए, चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना बंद करना चाहिए, किसी भी तरह से "थाईवान स्वतंत्रता" अलगाववादी ताकतों को गलत संकेत भेजना बंद करना चाहिए।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम