दक्षिण कोरिया की प्रारंभिक पुष्टि के अनुसार ह्वासोंग आग्निकांड में 17 चीनी नागरिकों की मौत

2024-06-25 15:50:17

 24 जून को देर रात, दक्षिण कोरिया के ग्योंगगी प्रांत के प्रशासनिक दूसरे उप-गवर्नर ओह होसोक, ह्वासोंग शहर के मेयर चुंग म्युंग-ग्यून और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने दक्षिण कोरिया स्थित चीनी राजदूत शिंग हैईमिंग को ह्वासोंग बैटरी फैक्ट्री की आग दुर्घटना की स्थिति और खोज और बचाव प्रगति की जानकारी दी। दक्षिण कोरिया ने कहा कि निजी सामान जैसे प्रारंभिक निर्णय के आधार पर, 17 चीनी नागरिक मारे गए।

   दक्षिण कोरिया ने कहा कि इस दुर्घटना में 22 लोग मारे गए। प्रारंभिक पुष्टि के अनुसार उनमें 17 चीनी नागरिक थे। सटीक संख्या की और पुष्टि की आवश्यकता है। इस के अलावा आठ अन्य लोग घायल हुए, जिनमें एक चीनी नागरिक भी शामिल है। सभी घायलों का इलाज़ कराया गया है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम