"दक्षिण चीन सागर का इतिहास और संप्रभुता" का अंग्रेजी संस्करण दुनिया भर में लॉन्च

2024-06-25 15:16:22

ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रतिष्ठित विद्वान प्रोफेसर एंथनी कार्टी ने "दक्षिण चीन सागर का इतिहास और संप्रभुता" नामक एक महत्वपूर्ण पुस्तक जारी की है। संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के ऐतिहासिक अभिलेखों के सावधानीपूर्वक शोध के माध्यम से, कार्टी ने दावा किया है कि चीन दक्षिण चीन सागर के द्वीपों पर संप्रभुता रखता है।

20 जून को, पुस्तक के अंग्रेजी संस्करण को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय पाठकों को दक्षिण चीन सागर के स्वामित्व के ऐतिहासिक और कानूनी पहलुओं की व्यापक समझ प्रदान करना था।

लॉन्च समारोह के दौरान, प्रोफेसर कार्टी ने अपने शोध की स्वतंत्रता पर जोर देते हुए कहा, "चीनी आधिकारिक विभागों ने मुझे इस शोध को करने के लिए नियुक्त नहीं किया। यह शोध पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से किया गया था।" अपनी पुस्तक की प्रस्तावना में, कार्टी ने तर्क दिया कि अत्यधिक विवादित दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर चीन का रुख उचित है, यह निष्कर्ष उन्होंने चीन के ऐतिहासिक अभिलेखों पर भरोसा किए बिना निकाला है।

नवंबर 2023 में "दक्षिण चीन सागर का इतिहास और संप्रभुता" का चीनी संस्करण जारी होने के बाद से, इस पुस्तक को वैश्विक मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक हज़ार से ज़्यादा बार प्रदर्शित किया गया है, और दुनिया भर के अकादमिक, मीडिया और पाठक समुदायों से उत्साहजनक प्रशंसा प्राप्त हुई है।

"दक्षिण चीन सागर का इतिहास और संप्रभुता" का चीनी, अंग्रेज़ी और फ़्रेंच तीनों भाषा वाले संस्करण 2024 में आधिकारिक प्रकाशन के लिए निर्धारित है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम