छोंगछिंग: दूसरी "बेल्ट एंड रोड" अंतर्राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता शुरू हुई

2024-06-25 10:43:33


24 जून को चीन के छोंगछिंग शहर में दूसरी "बेल्ट एंड रोड" अंतर्राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता आधिकारिक तौर पर शुरू हुई। इस आयोजन में 61 देशों और क्षेत्रों से 590 खिलाड़ियों, रेफरी और संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। प्रतियोगियों की औसत आयु 22 वर्ष है, जिसमें से 95 प्रतिशत से अधिक 30 वर्ष या उससे कम आयु के हैं।

यह प्रतियोगिता "बेल्ट एंड रोड" देशों की औद्योगिक विकास आवश्यकताओं पर केंद्रित है, जिसमें डिजिटल विनिर्माण, रसद और माल प्रबंधन, इलेक्ट्रॉनिक प्रौद्योगिकी, विद्युत उपकरण, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक प्रौद्योगिकी, ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी (नई ऊर्जा), ट्रैक सिग्नल नियंत्रण प्रौद्योगिकी, औद्योगिक रोबोट प्रणाली संचालन और इंटरनेट मार्केटिंग जैसी श्रेणियां शामिल हैं। ये श्रेणियां विनिर्माण, परिवहन, संचार, खानपान और सेवाओं सहित विभिन्न उद्योगों को कवर करती हैं।

यह प्रतियोगिता चीन के मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय, चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग, चीनी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी और छोंगछिंग शहर सरकार द्वारा सह-प्रायोजित है। इसका उद्देश्य उत्कृष्ट युवा प्रतिभाओं के बीच कौशल आदान-प्रदान के लिए एक मंच तैयार करना और उनकी व्यावसायिक आकांक्षाओं को साकार करने में उनकी सहायता करना है। (मीनू)


रेडियो प्रोग्राम