पुर्तगाल-चीन आर्थिक व्यापारिक सहयोग में विकास की बड़ी गुंजाइश है: पुर्तगाली अधिकारी

2024-06-24 10:41:26

हाल ही में, पुर्तगाल के पोर्टो के उप महापौर ने कहा कि पुर्तगाल और चीन के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंध हैं, और दोनों पक्षों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग में विकास की काफी गुंजाइश है।

उप महापौर ने पोर्टो में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि चीन एशिया में पुर्तगाल का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, और पुर्तगाल यूरोप के उन देशों में से एक है जो प्रति व्यक्ति चीन से सबसे अधिक निवेश प्राप्त करता है। दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश सहयोग में वृद्धि और विकास की अभी भी बहुत गुंजाइश है। दोनों देशों को डिजिटल उद्योग, हरित अर्थव्यवस्था, नवीकरणीय ऊर्जा और स्वास्थ्य उद्योग जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना चाहिए, जहां पुर्तगाल के पास प्रतिभा, ज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के फायदे हैं।

उधर, कार्यक्रम में पुर्तगाल में चीनी राजदूत चाओ पनथांग और चीनी जन विदेशी मैत्री संघ के अध्यक्ष यांग वानमिंग ने अलग-अलग तौर पर भाषण दिया, उन्होंने 45 साल पहले राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से चीन और पुर्तगाल के बीच आपसी सम्मान, पारस्परिक लाभ और उभय जीत के मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान के इतिहास की समीक्षा की।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम