शी चिनफिंग ने राष्ट्रीय सर्वोच्च वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी पुरस्कार वितरित किये(अपडेट)

2024-06-24 19:28:27

राष्ट्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी महासभा,राष्ट्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी पुरस्कार महासभा और चीनी विज्ञान अकादमी तथा चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के सदस्यों की महासभा सोमवार की सुबह पेइचिंग में आयोजित हुई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने राष्ट्रीय सर्वोच्च वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी पुरस्कार के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये और महत्वपूर्ण भाषण दिया ।

उन्होंने अपने भाषण में बल दिया कि वैज्ञानिक व तकनीकी समृद्धि से राष्ट्रीय समृद्धि होगी। चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण का स्तंभ वैज्ञानिक व तकनीकी आधुनिकीकरण है। उच्च गुणवत्ता वाला विकास पूरा करना वैज्ञानिक व तकनीकी नवाचार से नयी प्रेरणात्मक शक्ति तैयार करने पर निर्भर है। हमें विज्ञान और तकनीक का रणनीतिक व नेतृत्वकारी स्थान और बुनियादी समर्थक भूमिका समझनी है। हमें वर्ष 2035 में वैज्ञानिक व तकनीकी शक्ति का निर्माण पूरा करने के लक्ष्य पर फोकस रखकर उच्च स्तरीय डिजाइन और समन्वय मज़बूत कर उच्च स्तरीय वैज्ञानिक व तकनीकी स्वावलंबन पूरा करने में तेजी लानी चाहिए।

वुहान विश्वविद्यालय के ली तेरन और छिंगहुआ विश्वविद्यालय के शुए छीकुन ने वर्ष 2023 राष्ट्रीय सर्वोच्च वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी पुरस्कार प्राप्त किया।

ली तेरन चीन में हाई प्रिसिजन और हाई रेजलुशन वाली पृथ्वी सर्वेक्षण व्यवस्था के प्रवर्तकों में से एक है ,जिन्होंने चीन के रिमोट सेसिंग कार्य के लिए असाधारण योगदान दिया है।

शुए छीकुन संघनित पदार्थ भौतिकी में विश्वविख्यात भौतिकशास्त्री हैं। उन्होंने अपनी टीम का नेतृत्व कर पहली बार प्रयोगशाला में क्वांटम विषम हॉल प्रभाव और इंटरफ़ेस उच्च तापमान अतिचालकता का पता लगाया।(वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम