दक्षिण बांग्लादेश में पुल ढहने से 9 लोगों की मौत

2024-06-23 16:23:25

 बांग्लादेश पुलिस ने 22 जून को कहा कि उस दिन दक्षिण बांग्लादेश में बरगुना काउंटी में एक पुल ढह गया, इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई।

   चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के एक रिपोर्टर के साथ एक साक्षात्कार में स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की कि स्थानीय समयानुसार दोपहर के दो बजे इस काउंटी में एक जर्जर पुल ढह गया, जिससे कम से कम 9 लोगों की मौत हुई।

   बांग्लादेश में अक्सर यातायात दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। बांग्लादेश में संबंधित विभागों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 देश में 6,261 सड़क यातायात दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 7,902 लोगों की मौत हुई और अन्य 10,000 से अधिक लोग घायल हुए।

(वनिता)

 

रेडियो प्रोग्राम