चीन-नाइजीरिया अंतर सरकारी समिति का पहला पूर्ण सत्र पेइचिंग में आयोजित किया गया

2024-06-22 18:26:58

21 जून को चीन-नाइजीरिया अंतर सरकारी समिति का पहला पूर्ण सत्र पेइचिंग में आयोजित किया गया। सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नाइजीरियाई विदेश मंत्री युसूफ तुग्गर के साथ इस पूर्णाधिवेशन में भाग लिया। उन्होंने दोनों देशों की राजनीतिक और राजनयिक, सांस्कृतिक और पर्यटन, आर्थिक और व्यापार, कृषि और सुरक्षा उपसमितियों की रिपोर्टें सुनीं और विभिन्न क्षेत्रों में दोनों पक्षों के बीच भविष्य के सहयोग के लिए समग्र योजनाएँ बनाईं।

वांग यी ने कहा कि चीन और नाइजीरिया दोनों बड़े विकासशील देश हैं। दोनों को अंतर सरकारी समिति तंत्र का पूरा उपयोग करना चाहिए, आम सहमति बनाना जारी रखना चाहिए, सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए, चीन-नाइजीरिया और चीन-अफ्रीका संबंधों के विकास में नई शक्ति डालनी चाहिए और मानव साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में नया योगदान देना चाहिए। द्विपक्षीय संबंधों की रणनीतिक स्थिति का पालन करने के साथ आर्थिक और व्यापार सहयोग की अनुकरणीय भूमिका को आगे बढ़ाना चाहिए। और दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापार सहयोग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देना चाहिये।

वांग यी के अनुसार चीन-नाइजीरिया अंतर सरकारी समिति चीन और अफ्रीकी देश के बीच स्थापित पहली अंतर सरकारी समिति तंत्र है। दोनों पक्षों को अपने मिशन को स्पष्ट करना चाहिए, दोनों देशों के नेताओं द्वारा पहुंची महत्वपूर्ण सहमति को केंद्रीय मिशन के रूप में लेना चाहिए और सहयोग योजनाओं को ठोस परिणामों में बदलने के लिए व्यावहारिक कार्रवाई करनी चाहिए। दोनों पक्षों को सहयोग को मजबूत करना, आगे बढ़ना, चीन-नाइजीरिया सहयोग के लिए नए प्रतिमानों, नए रूपों और नए अवसरों का विस्तार करना चाहिए और चीन-अफ्रीका सहयोग के निरंतर सुधार और उन्नयन का नेतृत्व करना चाहिए।

युसूफ तुग्गर ने पहले पूर्ण सत्र के परिणामों की अत्यधिक सराहना की। उन्होंने चीन के साथ आपसी विश्वास को गहरा करने और अधिक परिणाम प्राप्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने की इच्छा व्यक्त की।

पूर्णाधिवेशन के बाद दोनों पक्षों ने अपना पहला संयुक्त पूर्णाधिवेशन वक्तव्य जारी किया।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम