अमेरिका को नाटो के सैन्य खर्च से लाभ मिला

2024-06-21 16:22:31

नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने हाल में अमेरिका का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल नाटो के 32 सदस्य देशों में से 23 देशों का सैन्य खर्च "लक्ष्य पर" है। मतलब है कि इन देशों का सैन्य खर्च अपने जीडीपी का 2 प्रतिशत तक पहुंचा या इससे अधिक हो चुका है।

इसकी चर्चा में विश्लेषकों का मानना है कि नाटो ने सैन्य खर्च में काफी वृद्धि की है। इससे अमेरिका के सैन्य उद्यमों ने खूब पैसा कमाया। लेकिन इससे देशों के बीच अंतरविरोध बिगड़ होगा और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति खराब होगी, यहां तक कि विश्व शांति और स्थिरता के लिए खतरा होगा।

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य उपकरण निर्यातक देश है। बीते दो सालों में नाटो की दो-तिहाई सैन्य खरीददारी अमेरिकी कंपनियों के साथ हुई, जिसका मूल्य 1 खरब 40 अरब डॉलर रहा। इसलिए नाटो के सैन्य खर्च के निरंतर विस्तार के लाभार्थी अमेरिकी सैन्य औद्योगिक उद्यम हैं।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम