पेरिस ओलंपिक मशाल रिले फ्रांस लौटी

2024-06-20 17:04:19

स्थानीय समयानुसार 18 जून को, पेरिस ओलंपिक खेलों की मशाल रिले का 34वां स्टेशन फ्रांस के आल्प्स-मैरीटाइम्स और मोनाको की रियासत पर आया। इस बार की मशाल रिले प्रसिद्ध तटीय शहर कान्स से गुजरकर अंत में फ्रांस के नीस में पहुंची।

स्थानीय समयानुसार 18 जून को, लंबी विदेश यात्रा के बाद, पेरिस ओलंपिक खेलों के लिये मशाल रिले अंततः फ़्रांस लौट आई। मशाल की वापसी का जश्न मनाने के लिए, फ्रेंच महिला फ्रीडाइवर ऐलिस मोडोलो इस ओलंपिक मशाल को गहरे समुद्र से वापस ले आयी। मशाल रिले के लिये इस बार के स्टेशन का प्रारंभिक स्थल विलेफ्रान्चे-सुर-मेर फ्रीडाइविंग का जन्मस्थान भी है।

मशाल रिले के लिये इस बार का स्टेशन दक्षिण पूर्वी फ्रांस के आल्प्स-मैरीटाइम्स में मुख्य रूप से होगा।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम