चीन और ईयू ने पर्यावरण और जलवायु पर उच्च स्तरीय वार्तालाप आयोजित किया

2024-06-20 10:24:14

18 जून को चीनी उपप्रधान मंत्री तिंग शुएशांग ने बेल्जियम के ब्रसेल्स  में यूरोपीय संघ समिति के कार्यकारी उपाध्यक्ष मारोस सेफ्कोविक से भेंट की और एक साथ पांचवें चीन-ईयू पर्यावरण और जलवायु पर उच्च स्तरीय वार्तालाप आयोजित किया।

तिंग शुएशांग ने कहा कि चीन जलवायु परिवर्तन के निपटारे की राष्ट्रीय रणनीति पर कायम रहता है और हरित व निम्न कार्बन विकास में भारी उपलब्धियां हासिल की हैं। हरित परिवर्तन में चीन और यूरोपीय संघ के व्यापक समान हित और सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने बल दिया कि इलेक्ट्रिक वाहन हरित व निम्न कार्बन परिवर्तन का प्रतीकात्मक उत्पाद है। चीनी इलेक्ट्रिक वाहन पर अतिरिक्त टैरिफ लगाना संरक्षणवाद है। चीन को अपने न्यायपूर्ण व कानूनी हितों की सुरक्षा की अटल प्रतिबद्धता है।

सेफ्कोविक ने कहा कि यूरोपीय संघ हरित व निम्न कार्बन विकास में चीन की कार्रवाइयों व स्पष्ट उपलब्धियों की प्रशंसा करता है और चीन के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार है। यूरोपीय संघ इलेक्ट्रिक वाहन के विकास को महत्व देता है और चीन के साथ वार्ता से मतभेद सुलझाना चाहता है।

(वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम