जादुई निंगश्या सितारों का गृहनगर है

2024-06-20 19:31:50

निंगश्या ह्वेई स्वायत्त प्रदेश चीन के पाँच अल्पसंख्यक जातीय स्वायत्त प्रदेशों में से एक है। 66,400 वर्ग किलोमीटर की भूमि पर पहाड़, झीलें, गोबी, रेगिस्तान, घास के मैदान और आर्द्रभूमि जैसे कई परिदृश्य हैं। निंगश्या प्राचीन सिल्क रोड का एक महत्वपूर्ण मार्ग है और आज के सिल्क रोड आर्थिक पट्टी में एक महत्वपूर्ण क्षेत्र भी है।

ध्यानाकर्षक बात यह है कि निंगश्या में न केवल अच्छा पारिस्थितिक वातावरण है, बल्कि शुद्ध हवा भी है। प्रति वर्ष औसतन लगभग 300 दिनों के धूप वाले मौसम के साथ, यह चीन में सबसे अच्छे तारा-दर्शन स्थानों में से एक है। हाल के कई वर्षों में, निंगश्या ने अपने "सितारों का गृहनगर" ब्रांड का निर्माण जारी रखा है और तारों वाला आकाश पर्यटन बनाने की मेहनत की है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम