ह्वांगमाओहाई पुल को आपस में जोड़ दिया गया

2024-06-19 15:52:24

चीन के क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया में ह्वांगमाओहाई पुल को 19 जून को सुबह पूरी तरह आपस में जोड़ दिया गया। अनुमान है कि इस साल के अंत तक इस पर यातायात शुरू हो जाएगा। यह ह्वांगमाओहाई समुद्र पार मार्ग परियोजना का कुंजी नियंत्रण इंजीनियरिंग है। इससे क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया का मिश्रित विकास बढ़ाया जाएगा।

बताया जाता है कि ह्वांगमाओहाई समुद्र पार मार्ग की कुल लंबाई करीब 31 किमी. है, जो क्वांगतोंग प्रांत के चूहाई और च्यांगमन शहर को जोड़ता है। यह समुद्र पार मार्ग दो पुल, दो सुरंग और ओवरपास से बना है। ह्वांगमाओहाई पुल के आपस में जुड़ने से समुद्र पार मार्ग की मुख्य लाइन मूल रूप से जुड़ी हुई है। इस पर यातायात शुरू होने के बाद गाड़ी चलाने से चूहाई से च्यांगमन जाने का समय आधा घंटा कम हो जाएगा।

चूहाई शहर ह्वांगमाओहाई समुद्र पार मार्ग की पूर्व दिशा में स्थित है। ह्वांगमाओहाई समुद्र पार मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया के आर्थिक विकास से समुद्र तटीय क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।

वहीं, ह्वांगमाओहाई समुद्र पार मार्ग की दूसरी ओर स्थित च्यांगमन शहर पर्यटन का विकास बढ़ा रहा है। अब च्यांगमन से हर दिन 17 यात्री परिवहन लाइनें चूहाई तक भेजी जाती हैं। समुद्र पार मार्ग पर यातायात शुरू होने के बाद यात्री परिवहन लाइनों की संख्या बढ़ेगी और पर्यटन का विकास बढ़ाया जाएगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम