फिलिपींस के सप्लाई जहाज़ की चीनी जहाज़ से टक्कर के लिए फिलिपींस ज़िम्मेदार:चीनी तटरक्षक

2024-06-17 10:35:45

चीनी तटरक्षक के सूत्रों के अनुसार सोमवार को फिलिपींस का एक सप्लाई जहाज़ अवैध रूप से चीन के नान शान द्वीप समूह के रनआईच्याओ के पास समुद्री क्षेत्र में घुस गया। चीनी तटरक्षक ने कानून के मुताबिक फिलिपींस के जहाज़ के प्रति नियंत्रण का कदम उठाया। 5 बजकर 59 मिनट पर फिलिपींस का सप्लाई जहाज़ चीनी पक्ष की कई बार चेतावनी की उपेक्षा कर समुद्र पर टकराव से बचने के अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर गैरपेशेवर और खतरनाक तरीके से जानबूझ कर सामान्य जहाज़रानी करने वाले चीनी जहाज़ के पास आया और उस से टक्कर मारी। इस घटना की पूरी जिम्मेदारी फिलिपींस पर है। (वेइतुंग)

 

रेडियो प्रोग्राम