चीन किसी भी समुद्री अधिकारों के उल्लंघन और उकसावे का कड़ा जवाब देता है

2024-06-17 20:36:09

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 17 जून को एक नियमित संवाददाता सम्मेलन की मेजबानी की। दक्षिण चीन सागर से संबंधित सवालों का जवाब देते हुए लिन च्येन ने कहा कि दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर, चीन सीधे तौर पर संबंधित देशों के साथ बातचीत और परामर्श के माध्यम से समुद्र से संबंधित संघर्षों और मतभेदों को ठीक से संभालने पर जोर देता है। साथ ही, चीन किसी भी समुद्री अधिकारों के उल्लंघन और उकसावे का दृढ़ता से जवाब देगा।

लिन च्येन के अनुसार 17 जून को, फिलीपींस का एक आपूर्ति जहाज और दो स्पीडबोट चीन सरकार की अनुमति के बिना चीन के नानशा द्वीप समूह में रनआईच्याओ से सटे पानी में घुस गए। उन्होंने रनआईच्याओ के समुद्र तट पर अवैध रूप से खड़े युद्धपोतों तक निर्माण सामग्री सहित आपूर्ति पहुंचाने का प्रयास किया। चीनी तट रक्षक ने कानून के अनुसार फिलीपीन जहाजों के खिलाफ आवश्यक नियंत्रण उपाय किये। ऑन-साइट संचालन पेशेवर संयम, तर्कसंगतता और वैधता के साथ किया गया।

उधर फिलीपींस के विदेश मंत्रालय ने 15 जून को एक बयान जारी कर कहा कि फिलीपींस ने महाद्वीपीय शेल्फ की सीमाओं पर आयोग को दक्षिण चीन सागर महाद्वीपीय शेल्फ के लिए एक आवेदन प्रस्तुत किया है। इसकी चर्चा में लिन च्येन ने कहा कि चीन ने प्रासंगिक रुझानों पर ध्यान दिया है और प्रासंगिक विशिष्ट जानकारी प्राप्त कर रहा है। चीन और फिलीपींस के बीच दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय मुद्दे और समुद्री परिसीमन विवाद हैं। दक्षिण चीन सागर में महाद्वीपीय शेल्फ परिसीमन मामले में फिलीपींस की एकतरफा प्रस्तुति ने चीन के संप्रभु अधिकारों और अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम