शनचन-जोंगशान लिंक हैंडओवर स्वीकृति पारित

2024-06-16 21:18:10

चीन के क्वांगतोंग यातायात ग्रुप के मुताबिक, 16 जून को शनचन-जोंगशान लिंक  ने हैंडओवर स्वीकृति पारित की। यह दर्शाता है कि निर्माण के 7 वर्षों के बाद, इस विश्व स्तरीय क्रॉस-सी यातायात व परिवहन क्लस्टर परियोजना ने विभिन्न निर्माण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और इस परियोजना की गुणवत्ता ने "बड़ी परीक्षा" पास कर ली है। लगभग 24 किमी. लंबे शनचन-जोंगशान लिंक "पुलों, द्वीपों, सुरंगों और पानी के नीचे वाले इंटरकनेक्शन" को एकीकृत करता है, जो वर्तमान में व्यापक रूप से निर्माण के लिये दुनिया की सबसे कठिन क्रॉस-सी क्लस्टर परियोजनाओं में से एक है।

 (हैया)

रेडियो प्रोग्राम