ब्राजील के उप राष्ट्रपति के साथ इंटरव्यू

2024-06-16 18:21:46

ब्राजील के उप राष्ट्रपति गेराल्डो एल्कमिन ने 4 से 8 जून तक चीन की औपचारिक यात्रा की। इसके दौरान चाइना मीडिया ग्रुप ने उनका इंटरव्यू लिया। एल्कमिन ने कहा कि वर्तमान यात्रा सफल रही। ब्राजील और चीन के बीच सहयोग में व्यापक उपलब्धियां मिलीं।

इंटरव्यू में एल्कमिन ने कहा कि कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के बाद पिछले 50 सालों में ब्राजील और चीन ने बहुपक्षवाद की रक्षा की। दोनों देशों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी स्थापित की। दोनों देशों के बीच मित्रता लगातार मजबूत हो रही है। इस साल चीन-ब्राजील उच्च स्तरीय समन्वय और सहयोग समिति की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ भी है। दोनों देशों के बीच व्यापार की मात्रा 17 गुना बढ़ गई। इसने नागरिकों के रोजगार, आय में बढ़ोतरी और आर्थिक वृद्धि में योगदान दिया।

एल्कमिन ने आगे कहा कि ब्राजील और चीन के बीच सहयोग में बड़ी प्रगति मिली। इसके साथ दोनों देशों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और पर्यटन आदि क्षेत्रों में भी सहयोग किया। ब्राजील और चीन की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं। चीन और ब्राजील के विकास की योजनाएं एक-दूसरे से मिलती-जुलती हैं। हमें एक साथ आगे बढ़ना चाहिए।

एल्कमिन ने कहा कि जी-20 के वर्तमान अध्यक्ष देश होने के नाते ब्राजील ने कई बार गरीबी उन्मूलन पर जोर दिया। इस क्षेत्र में चीन दुनिया में आदर्श मिसाल है। ब्राजील भी सहिष्णुतापूर्ण विकास और गरीबी उन्मूलन करने में प्रयास करता है। सहिष्णुतापूर्ण विकास निरंतर, पर्यावरण के अनुकूल, स्थिर और पूर्वानुमानित है।

एल्कमिन ने यह भी कहा कि चीन विश्व आर्थिक वृद्धि बढ़ाता है। चीन के आर्थिक विकास से पूरी दुनिया को लाभ मिलेगा। विश्वास है कि चीन अवश्य ही विकास कायम रखेगा। यह सभी लोगों के लिए लाभदायक है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम