चीनी राष्ट्रपति ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने जाने पर रामफोसा को बधाई दी

2024-06-15 16:54:14

14 जून को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर सिरिल रामफोसा को बधाई दी।

शी ने विभिन्न क्षेत्रों में चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच गहरे राजनीतिक आपसी विश्वास और वास्तविक सहयोग पर प्रकाश डाला, तथा उनके संबंधों को विकासशील देशों और "वैश्विक दक्षिण" के बीच एकजुटता और सहयोग का एक मॉडल बताया।

उन्होंने पिछले साल अगस्त में दक्षिण अफ्रीका की अपनी चौथी राजकीय यात्रा को याद किया, जिसके दौरान उन्होंने और रामफोसा के साथ कई मुद्दों पर महत्वपूर्ण समहतियां प्राप्त कीं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने साझा भविष्य के साथ एक उच्च स्तरीय चीन-दक्षिण अफ्रीका समुदाय के निर्माण में एक नए अध्याय की शुरुआत की।

राष्ट्रपति शी ने चीन-दक्षिण अफ्रीका संबंधों के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति रामफोसा के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने विश्व शांति, स्थिरता और समृद्धि में उनके संयुक्त योगदान को भी रेखांकित किया।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम