यूरोपीय संघ के इलेक्ट्रिक वाहन टैरिफ से विवाद छिड़ा: सुरक्षा या साझा नुकसान?

2024-06-14 14:23:24

चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर उच्च टैरिफ लगाने के यूरोपीय संघ के कदम ने कई पक्षों के बीच संदेह और विरोध पैदा कर दिया है। जर्मन वोक्सवैगन, मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और अन्य यूरोपीय कार कंपनियों ने चिंता व्यक्त की है कि इस कदम से न केवल यूरोपीय ऑटोमोबाइल उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करने में मदद नहीं मिलेगी, बल्कि उनके स्वयं के विकास में भी बाधा आ सकती है। साथ ही यह चीन-यूरोपीय संघ के आर्थिक संबंधों को नुकसान हो सकता है। यूरोपीय संघ के भीतर इस मुद्दे पर अलग-अलग राय है। जर्मनी और अन्य देश विपक्षी रुख अपनाए हुए हैं। उनका मानना है कि इस कदम के बुरे परिणाम होंगे।

यूरोपीय संघ के फैसले के पीछे यूरोप के भीतर जटिल हितों का खेल और चीन के प्रति कई प्रमुख मानसिकताएं झलकती हैं। पहला, कुछ चीन विरोधी ताकतें चीन के विकास को दबाने की कोशिश करती हैं और चीन-यूरोपीय संघ के सहयोग का विरोध करने के लिए वैचारिक मतभेदों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का अवसर ढूंढते हैं। दूसरा, वे चीन के नए ऊर्जा उद्योग के उदय से डरते हैं और चिंता करते हैं कि यूरोप की प्रमुख स्थिति बदल जाएगी। हालांकि, लंबे समय में, अनुचित प्रतिस्पर्धा केवल उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ाएगी, जो यूरोपीय कार कंपनियों के दीर्घकालिक विकास के लिए अनुकूल नहीं है। तीसरा, वे अमेरिकी दबाव से प्रभावित हैं और चीन के खिलाफ अमेरिका की व्यापार सुरक्षा नीतियों का पालन करते हैं। लेकिन इससे चीन-यूरोपीय संघ के सहयोग को नुकसान हो सकता है।

वास्तव में, चीन और यूरोप नई ऊर्जा वाहनों के क्षेत्र में तेजी से सहयोग कर रहे हैं। दोनों पक्षों की कंपनियां एक-दूसरे में निवेश कर रही हैं, जिससे साझी जीत की स्थिति बन रही है, जो यूरोपीय औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता और हरित परिवर्तन लक्ष्यों को बढ़ाने में मदद करेगी। ऐतिहासिक सबक बताते हैं कि व्यापार युद्ध प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार के लिए अनुकूल नहीं हैं। चीन के इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के फायदे सब्सिडी के बजाय बाजार प्रतिस्पर्धा से आते हैं। चीन यूरोपीय संघ से विवेकपूर्ण तरीके से व्यवहार करने, डब्ल्यूटीओ के नियमों का सम्मान करने और बातचीत के माध्यम से मतभेदों को हल करने का आह्वान करता है, अन्यथा चीन उद्यमों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आवश्यक उपाय करेगा।



रेडियो प्रोग्राम