ली छ्यांग न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर वेलिंगटन पहुंचे

2024-06-13 16:19:57

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफ़र लुक्सन के निमंत्रण पर, चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग स्थानीय समयानुसार 13 जून की सुबह चार्टर्ड उड़ान से वेलिंगटन पहुंचे और न्यूजीलैंड की अपनी आधिकारिक यात्रा की शुरूआत की। चीनी राज्य परिषद के महासचिव वू चंगलोंग और उनके साथ आए अन्य कर्मी एक ही विमान से पहुंचे। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री शेन रेती और न्यूजीलैंड में चीनी राजदूत वांग श्याओलोंग ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन और न्यूजीलैंड के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान का एक लंबा इतिहास रहा है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से पिछले 50 वर्षों में, चीन और न्यूजीलैंड के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में, दोनों देशों के बीच संबंध हमेशा विकसित देशों के साथ चीन के संबंधों में सबसे आगे रहे हैं। वर्ष 2024 चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की न्यूजीलैंड की राजकीय यात्रा और चीन-न्यूजीलैंड व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ है। इस बार अपनी न्यूजीलैंड यात्रा दोनों देशों के बीच पारंपरिक मित्रता बनाए रखने, पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को बढ़ाने और समान विकास को मजबूत करने के लिए है। वे न्यूजीलैंड के नेताओं और लोगों के साथ विचारों के गहन आदान-प्रदान के लिए तत्पर हैं, ताकि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को निरंतर गहरा करने को बढ़ाया जा सकेगा। साथ ही दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाने के लिए चीन-न्यूजीलैंड व्यापक रणनीतिक साझेदारी के उन्नत संस्करण को बनाया जा सकेगा।

(हैया)

 

रेडियो प्रोग्राम