चीन संयुक्त रूप से विश्व विरासत की रक्षा करना चाहता है- चीनी विदेश मंत्रालय

2024-06-11 20:22:32

8 जून को, चीन में 8वां "सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत दिवस" मनाया गया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 11 जून को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विश्व विरासत समस्त मानव जाति के लिए सांस्कृतिक और प्राकृतिक खजाना है, जिसे सभी देशों द्वारा संयुक्त रूप से संरक्षित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि चीन प्रत्येक विश्व विरासत "बिजनेस कार्ड" को और अधिक शानदार बनाने, संयुक्त रूप से मानव सभ्यता की आग को बनाए रखने और संयुक्त रूप से एक सुंदर ग्रह घर का निर्माण करने के लिए सभी पक्षों के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करना चाहता है।

लिन च्येन ने परिचय देते हुए कहा कि चीन 57 विश्व धरोहर स्थलों के साथ एक विश्व धरोहर देश है, चीन में विश्व धरोहरों की कुल संख्या दुनिया में दूसरे स्थान पर है, उनमें विश्व प्राकृतिक विरासत, सांस्कृतिक और प्राकृतिक मिश्रित विरासत की संख्या दुनिया में पहले स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि विश्व विरासत के संरक्षण के लिए विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद और सहयोग की आवश्यकता होती है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वैश्विक सभ्यता पहल प्रस्तावित की, चीन इसके मार्गदर्शन पर सभ्यताओं के बीच समानता, आपसी सीख, संवाद और सहिष्णुता पर कायम रहते हुए विश्व सभ्यताओं की विविधता को बनाए रखना चाहता है, ताकि वैश्विक विरासत कार्य के विकास, सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख को बढ़ावा देने के लिए चीन का ज्ञान और ताकत प्रदान कर सके।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम