चीनी श्रम संघ के प्रतिनिधि को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का कार्यकर्ता निदेशक चुना गया

2024-06-11 14:20:47

10 जून को, जिनेवा में आयोजित 112वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की परिषद का चुनाव किया गया। चीनी श्रम संघ के प्रतिनिधि और ऑल-चाइना फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियंस के उपाध्यक्ष वेई दिछुन को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की परिषद का कार्यकर्ता निदेशक चुना गया।

गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन संयुक्त राष्ट्र की श्रमिक मामलों के लिए जिम्मेदार विशेष एजेंसी है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन परिषद इसकी निर्णय लेने वाली एजेंसी है, जो सरकारों, नियोक्ता संगठनों और श्रमिक संगठनों के त्रिपक्षीय प्रतिनिधियों से बनी है। इसका चयन हर तीन साल में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन द्वारा किया जाता है और अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के अवकाश के दौरान अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के कार्यों का नेतृत्व करता है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम