नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

2024-06-10 15:58:26

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, जिससे उनका तीसरा कार्यकाल शुरू हुआ।

शपथ समारोह नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में हुआ। मोदी के शपथ लेने के बाद, नवनियुक्त मंत्रियों ने भी शपथ ली।

18वीं लोकसभा के चुनाव के दौरान, जो भारत के संसद के निचले सदन में बहुमत का निर्धारण करता है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सबसे अधिक सीटें हासिल कीं और इस तरह कैबिनेट बनाने का अधिकार प्राप्त किया। मोदी को इस गठबंधन का नेता चुना गया।

इस चुनाव में, मोदी की भारतीय जनता पार्टी ने केवल 240 सीटें जीतीं, जो बहुमत हासिल करने से चूक गईं। नतीजतन, उन्हें अपने सहयोगियों के साथ गठबंधन सरकार बनानी पड़ी।

रिपोर्टों के अनुसार, नई सरकार के मंत्रियों की सूची में दस से अधिक सदस्य भाजपा के सहयोगी पार्टियों से जुड़े हैं।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम