वांग यी ने वेनेजुएला के विदेश मंत्री के साथ वार्ता की

2024-06-05 18:42:29

5 जून को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग में वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल के साथ वार्ता की।

वांग यी ने कहा कि वर्तमान वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक समय पर दोनों पक्षों को दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के महत्वपूर्ण मतैक्य के मुताबिक पिछले 5 दशक में द्विपक्षीय संबंधों के सफल विकास का सार कर दूरगामी दृष्टि से रणनीतिक नियोजन कर चीन- वेनेजुएला हर मौसम में रणनीतिक साझेदारी में नये युग का विषय डालना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चीन वेनेजुएला द्वारा राष्ट्रीय प्रभुसत्ता व राष्ट्रीय सम्मान की सुरक्षा के लिए की गयी कोशिशों का समर्थन करता है और विश्व खासकर लैटिन अमेरिका में वेनेजुएला का अधिक बड़ी भूमिका निभाने का समर्थन करता है। 

गिल ने कहा कि वेनेजुएला चीन के साथ राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाने की गतिविधि अच्छी तरह करने को तैयार है। उम्मीद है कि व्यापार ,विज्ञान व कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग गहराया जाएगा।

(वेइतुंग)

 

रेडियो प्रोग्राम