असली शिनच्यांग देखने के लिए सभी का स्वागत

2024-06-05 20:41:34

जून में, पूरे शिनच्यांग में चमकीले और सुंदर फूल खिल रहे हैं और पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। शिनच्यांग ने चरम पर्यटन सीजन की शुरुआत की।

चीनी पर्यटन सांख्यिकी डेटा मंच और नमूना सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 2024 के पहले चार महीनों में, चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में कुल 5.84995 करोड़ पर्यटक आए हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 13.64 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि इसने 62.649 अरब युआन (लगभग 721.1 अरब रुपये) का पर्यटन राजस्व हासिल किया, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 41.72 प्रतिशत की वृद्धि है। इस वर्ष मई दिवस की छुट्टी के दौरान, शिनच्यांग में कुल 85.594 लाख घरेलू और विदेशी पर्यटक आए हैं, जिससे 8.078 अरब युआन (लगभग 92.78 अरब रुपये) का पर्यटन राजस्व उत्पन्न हुआ। इस वर्ष शिनच्यांग के पर्यटन बाजार ने पर्यटकों की संख्या और पर्यटन राजस्व में दोगुनी वृद्धि हासिल की है।

यदि शिनच्यांग पर्यटन की लगातार बढ़ती लोकप्रियता बाहरी अभिव्यक्ति है, तो उच्च गुणवत्ता वाला विकास शिनच्यांग पर्यटन के विकास की आंतरिक प्रेरणा है।

वर्ष 2023, शिनच्यांग की जीडीपी, निवेश, खपत, आयात व निर्यात, वित्त और निवासियों की आय सहित छह संकेतकों की वृद्धि दर पूरे चीन में सबसे अधिक हुई। यह हाल के वर्षों में शिनच्यांग की आर्थिक व सामाजिक विकास की गुणवत्ता व प्रभावशीलता के लिए सबसे अच्छा वर्ष है।

अपने संसाधनों की उचित देखभाल व औद्योगिक नींव के आधार पर, शिनच्यांग ने तेल व गैस, कोयला, बिजली, कोयला रसायन, हरित खनन और रणनीतिक उभरते उद्योगों आदि औद्योगिक क्लस्टर निर्माण को बढाया है। शिनच्यांग में प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक उद्योगों के विकास को एकीकृत करने वाली औद्योगिक प्रणाली तेजी से परिपूर्ण होती जा रही है। साथ ही, शिनच्यांग अधिक से अधिक कम-कार्बन व शून्य-कार्बन वाले कारखानों का निर्माण करने और औद्योगिक संरचना को अनुकूलित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

वर्ष 2024 में शिनच्यांग डिजिटल व बुद्धिमान परिवर्तन में तेजी लाएगा। साथ ही वह नई प्रौद्योगिकियों व नए मॉडल पेश करने के लिए उद्यमों का सख्ती से समर्थन करेगा और विनिर्माण उद्योग के परिवर्तन और उन्नयन को बढ़ाएगा।

वहीं, पश्चिम की ओर चीन के खुलेपन और "एक बेल्ट एक रोड" के मुख्य क्षेत्रों के निर्माण को बढाने के साथ, शिनच्यांग अपेक्षाकृत बंद अंतर्देशीय से बाहरी दुनिया के लिए खुलने में सबसे आगे हो गया है। शिनच्यांग मध्य और पश्चिमी एशियाई देशों के प्रति चीन के खुलने के लिए एक महत्वपूर्ण पोर्टल बना है। वर्ष 2022 शिनच्यांग के आयात और निर्यात व्यापार की कुल मात्रा 200 अरब युआन (लगभग 2.3024 खरब रुपये) से अधिक पहुंची, जो वर्ष 2023 में 357.3 अरब युआन (लगभग 4.1131 खरब रुपये) से अधिक पहुंची। शिनच्यांग के आयात और निर्यात की कुल मात्रा को 100 अरब युआन से 200 अरब युआन तक बढ़ने में 15 साल लग गए, जिसे 200 अरब युआन से 300 अरब युआन बढ़ने तक केवल एक वर्ष लगा।

शिनच्यांग हमेशा शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा देखभाल और आवास आदि सार्वजनिक मुद्दों पर बड़ा  ध्यान देता है । उन्होंने बडी संख्या में जरूरी, कठिन और लंबे समय से प्रतीक्षित समस्याओं का समाधान किया है।

शिनच्यांग ने शैक्षिक संसाधनों में निवेश बढ़ाना जारी रखा है। पूरे शिनच्यांग में औसतन प्रत्येक 102 बच्चों के लिए एक किंडरगार्टन है, प्रत्येक 783 प्राथमिक स्कूल के छात्रों के लिए एक प्राथमिक विद्यालय है और हाई स्कूल में दाखिला दर 98.25 प्रतिशत तक पहुंच जाती है। दक्षिणी शिनच्यांग के शहरी और ग्रामीण इलाकों में किंडरगार्टन से हाई स्कूल तक 15 साल की मुफ्त शिक्षा लागू की गई है।

साथ ही, शिनच्यांग सभी लोगों के लिये लक्षित नीतियों के साथ रोजगार की कठिनाइयों वाले लोगों को व्यापक रूप से सहायता प्रदान करता है। वर्ष 2023 में पूरे शिनच्यांग के शहरों और कस्बों में 4.822 लाख नई नौकरियां पैदा हुई हैं।

इसके अलावा, शिनच्यांग ने सभी शहरी, ग्रामीण और पशुपालन क्षेत्रों के लिये उच्च गुणवत्ता वाले चिकित्सा संसाधन लाए हैं। शिनच्यांग ने शहरी, ग्रामीण और पशुचारण को कवर करते हुए एक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क मूल रूप से स्थापित किया है। वर्तमान में, शिनच्यांग के हर गांव में एक मानकीकृत क्लिनिक है, जबकि काउंटी स्तरीय अस्पताल टेलीमेडिसिन हासिल कर सकते हैं। शिनच्यांग ने "अपना गांव छोड़े बिना छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज, अपना नगर छोड़े बिना सामान्य बीमारियों का इलाज और अपनी काउंटी छोड़े बिना गंभीर बीमारी के इलाज" का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

शिनच्यांग में लोगों की आवास स्थितियों में सुधार जारी है। कुल 27 लाख ग्रामीण भूकंप प्रतिरोधी आवास इकाइयां बनाई गई हैं।

शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र के प्रभारी एरकेन तुनियाज़ ने कहा कि शिनच्यांग ने राजकोषीय व्यय का 75 प्रतिशत से अधिक लोगों की आजीविका की रक्षा और सुधार करने, लोगों की आजीविका को लाभान्वित करने के लिए विकास परिणामों को बढ़ाने पर खर्च किया है। उन्होंने कहा कि जहां भी जनता की जरूरतें होंगी, उनका ध्यान यह सुनिश्चित करने पर होगा। उनका कार्य मिशन यह है कि शिनच्यांग में सभी जातियों के लोग विकास के लाभों का पूरी तरह से आनंद उठा सकें।

दुनिया भर से सभी दोस्तों का चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में आने और वास्तविक शिनच्यांग को अपनी आंखों से देखने के लिए स्वागत है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम