मानवता को हरित संरक्षणवाद नहीं बल्कि पृथ्वी के हरे रंग की रक्षा करने की आवश्यकता है :चीनी विदेश मंत्रालय

2024-06-05 18:21:05

5 जून को 53वां विश्व पर्यावरण दिवस है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 5 तारीख को आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में चीनी हरित उत्पादों पर कुछ देशों द्वारा लगाए गए टैरिफ में वृद्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मनुष्यों के पास केवल एक ही पृथ्वी है और इसकी देखभाल दुनिया को करनी होगी। हमें पृथ्वी के हरे-भरे रंग की रक्षा करने की आवश्यकता है,लेकिन हमें हरित संरक्षणवाद की आवश्यकता नहीं है।

   कुछ मीडिया ने पूछा कि पिछले कुछ समय से कुछ देश अंधाधुंध संरक्षणवाद लागू कर रहे हैं और चीनी हरित उत्पादों पर टैरिफ लगा रहे हैं, जिससे वैश्विक निम्न-कार्बन परिवर्तन में बाधाएँ पैदा हो रही हैं।

   इस पर चीनी प्रवक्ता ने जवाब देते हुए कहा कि 5 जून न केवल विश्व पर्यावरण दिवस है, बल्कि चीन के पर्यावरण संरक्षण कानून द्वारा निर्धारित एक पर्यावरण दिवस भी है। इस वर्ष के चीन पर्यावरण दिवस का विषय "सुंदर चीन के निर्माण को व्यापक रूप से बढ़ावा देना" है। पारिस्थितिक सभ्यता पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विचार के मार्गदर्शन में, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की एक सुंदर तस्वीर चीन की भूमि पर फैल रही है। चीन दुनिया में वायु गुणवत्ता में सबसे तेजी से सुधार करने वाला देश बन गया है। चीन ने लगातार 40 वर्षों तक वन क्षेत्र और वन भंडार में दोगुनी वृद्धि हासिल की है। 2023 में सकल घरेलू उत्पाद की प्रति इकाई चीन का कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन 2012 की तुलना में 35% से अधिक कम हो गया।

   चीनी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि चीन सक्रिय रूप से वैश्विक हरित परिवर्तन को बढ़ावा देता है और विश्व पर्यावरण और जलवायु प्रशासन में योगदान देता है।

(वनिता)

  

रेडियो प्रोग्राम