पेइचिंग: वांग यी ने तुर्की के विदेश मंत्री से मुलाकात की

2024-06-05 14:04:23

4 जून को, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चीन की राजधानी पेइचिंग में अपने तुर्की समकक्ष हकन फिदान से मुलाकात की।

बैठक के दौरान, वांग यी ने कहा कि चीन और तुर्की के बीच रणनीतिक सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है और उनके संबंधित नेताओं के मार्गदर्शन में इसमें काफी संभावनाएं हैं। चीन अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और प्रादेशिक अखंडता से संबंधित मामलों पर चीन के उचित रुख के लिए तुर्की की समझ और समर्थन को महत्व देता है। चीन तुर्की के साथ विभिन्न स्तरों पर लगातार आदान-प्रदान बनाए रखने और सहयोग के क्षेत्रों का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं, फिदान ने जोर देकर कहा कि तुर्की सरकार चीन के साथ अपने संबंधों को गहराई से महत्व देती है और एक-चीन सिद्धांत को सख्ती से कायम रखती है। तुर्की अपनी सीमाओं के भीतर चीन की संप्रभुता और सुरक्षा को खतरे में डालने वाली किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं देगा। इसके अतिरिक्त, तुर्की यूक्रेन और मध्य पूर्व जैसे मुद्दों पर चीन के निष्पक्ष और समझदार दृष्टिकोण की सराहना करता है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम