पर्यावरण संरक्षण के सरकारी प्रयासों में प्रत्येक के योगदान की ज़रूरत:साइकिल बाबा

2024-06-04 09:20:14

यदि आपके पास दृढ़ इच्छाशक्ति है तो आप किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं। साइकिल बाबा के नाम से मशहूर हरियाणा के डॉ. राज ऐसी ही एक चुनौती के साथ साइकिल पर दुनिया की सैर करने निकले हैं। अब तक उन्होंने 108 देशों या क्षेत्रों की यात्रा पूरी कर ली है। साइकिल बाबा की इस यात्रा का 108वां पड़ाव चीन था। राजधानी पेइचिंग में उन्होने चाइना मीडिया ग्रुप के साथ विशेष बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि 2030 तक उन्होंने पूरी दुनिया की यात्रा करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी यात्रा के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना उनका लक्ष्य है। साइकिल बाबा ने 5 सितंबर, 2016 को 'व्हील्स फॉर ग्रीन' थीम के साथ फतेहाबाद, हरियाणा से अपनी यात्रा शुरू की। उनका मानना है कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन का सामना कर रही है, जिसके लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। 'व्हील्स फॉर ग्रीन्स' यात्रा के पीछे का उद्देश्य पर्यावरण प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और मानव जाति पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

राज बताते हैं कि इस मिशन के वित्तपोषण के लिए उन्होने पहले ही एक संपत्ति बेच दी है। और अब अपनी यात्रा की व्लॉगिंग के ज़रिये वो अपनी यात्रा के लिए आधे से अधिक खर्चा निकाल लेते हैं। डॉ. राज ने 2019 में अपनी यात्राओं के बारे में व्लॉगिंग शुरू की थी। उनके सोशल मीडिया हैंडल का नाम साइकिल बाबा है, यह नाम उन्हे फिलीपींस में भारतीय राजदूत द्वारा मिला है।

रेडियो प्रोग्राम