असम में 6 लाख से अधिक लोग बाढ़ से पीड़ित

2024-06-04 16:52:16

उत्तर पूर्वी भारत के असम राज्य में 6 लाख से अधिक लोग बाढ़ से पीड़ित हैं और 18 व्यक्ति मारे गये हैं। प्रदेश के दस ज़िले बाढ़ के चपेट में आये और स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बताया गया है कि अब तक 577 गांव जलमग्न हो गये हैं और 6023 हेक्टेयर खेत बर्बाद हो गये हैं। स्थानीय सरकार ने 191 राहत कैंप और 108 वितरण केंद्र स्थापित किये हैं। रेलवे की पटरियां क्षतिग्रस्त होने की वजह से कुछ ट्रेन रद्द की गयी हैं।

(वेइतुंग)

 

रेडियो प्रोग्राम