बेहतर भविष्य बनाता है कुशल निर्माण

2024-06-04 19:56:36

सितंबर 2023 में, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उत्तरी चीन के हेइलोंगच्यांग प्रांत में निरीक्षण और अनुसंधान के दौरान "नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों" का पहली बार उल्लेख किया। 31 जनवरी 2024 को, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास में तेजी लाने और उच्च गुणवत्ता वाले विकास को ठोस रूप से बढ़ाने पर जोर दिया।

"नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियां" एक उन्नत उत्पादक गुणवत्ता है, जो नवाचार में अग्रणी भूमिका निभाती है, पारंपरिक आर्थिक विकास मोड व उत्पादकता विकास पथ से अलग होती है। इसमें उच्च प्रौद्योगिकी, उच्च दक्षता व उच्च गुणवत्ता की विशेषताएं होती हैं, जो नई विकास अवधारणा के अनुरूप होती है। कुशल निर्माण चीन में आवास और निर्माण उद्योग में "नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों" की अभिव्यक्ति है।

कुशल निर्माण इमारतों के संचालन व प्रबंधन के एक नए तरीके का प्रतिनिधित्व करता है। उन्नत सेंसर, नियंत्रण प्रणाली व डेटा विश्लेषण उपकरणों को एकीकृत करने के माध्यम से कुशल निर्माण ऊर्जा दक्षता को अधिकतम कर सकते हैं, लागत को कम कर सकते हैं और वहां रहने वालों के आराम को अनुकूलित कर सकते हैं।

मौजूदा दुनिया में कुशल निर्माण अधिक से अधिक महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं। सबसे पहले, सामान्य इमारतें बड़ी मात्रा में ऊर्जा की खपत करती हैं और वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में बड़ा योगदान करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, सामान्य इमारतें वैश्विक ऊर्जा खपत का 30 प्रतिशत उपभोग करती हैं और वैश्विक ऊर्जा व प्रक्रिया-संबंधी कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन का लगभग एक-तिहाई हिस्सा होती हैं। जबकि कुशल निर्माण ऊर्जा खपत को अनुकूलित करने और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करने से पारिस्थितिक पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में मदद कर सकते हैं। दूसरा, उत्पादकता और स्वास्थ्य के लिए निवासियों का आराम और खुशहाली बहुत महत्वपूर्ण है। कुशल निर्माण इमारतों में तापमान, आर्द्रता, प्रकाश व्यवस्था व वायु गुणवत्ता को विनियमित करके एक आरामदायक एवं स्वस्थ इनडोर वातावरण प्रदान कर सकते हैं। साथ ही, कुशल निर्माण निगरानी और अभिगम नियंत्रण प्रणाली के उपयोग के माध्यम से इमारतों की सुरक्षा को भी बढ़ा सकता है।

नए निर्माण औद्योगीकरण के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को कैसे बढ़ावा दिया जाए, स्मार्ट निर्माण, हरित निर्माण और डिजिटल निर्माण ही एकमात्र रास्ता है। उदाहरण के तौर पर चीन के हुनान प्रांत के छांग्शा शहर को लेते हुए, चीन के राष्ट्रीय कुशल निर्माण पायलट शहर के रूप में, छांग्शा डिजिटल निर्माण को साकार करने के मार्ग के रूप में डिजिटल सशक्तिकरण, नीति-संचालित और भवन सूचना मॉडलिंग तकनीक का उपयोग करके कुशल निर्माण विकसित करता है। छांग्शा सामान्य इंजीनियरिंग, खरीद व निर्माण मॉडल का उपयोग करके डिजाइन, उत्पादन और निर्माण के एकीकृत प्रबंधन को प्राप्त करता है। पारंपरिक निर्माण विधियों एवं निर्माण प्रबंधन मॉडल को नई निर्माण विधियों और निर्माण प्रबंधन मॉडल में अपग्रेड करके, छांग्शा शहर निर्माण उद्योग के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ाता है, आर्थिक विकास के लिए एक नया इंजन बनाता है और "नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों" के गठन को प्रोत्साहित करता है। वर्तमान में, छांग्शा शहर के कुशल निर्माण का वार्षिक उत्पादन मूल्य 160 अरब युआन यानी 1843.344 अरब रुपये से अधिक पहुंचा है।

एक "नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियां", एक नए रूप और एक नई दिशा के रूप में, कुशल निर्माण निर्माण उद्योग की प्रवृत्ति का निश्चित रूप से नेतृत्व करेगा। चीन कुशल निर्माण उद्योग पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, तकनीकी नवाचार व डिजिटल सशक्तिकरण का पालन कर रहा है और निर्माण उद्योग के परिवर्तन, उन्नयन व उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ा रहा है। आशा है कि भविष्य में और से अधिक हरित व कम कार्बन वाली इमारतों, संपूर्ण सुविधाओं वाले आवासीय स्थलों, डिजिटल सुविधाएं रखने वाली कम्यूनिटी और रहने योग्य शहरी क्षेत्रों को निर्माण किया जा सकेगा। 

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम