पानी और पहाड़ों की रक्षा के लिए "हरित" प्रयास करें

2024-06-03 12:45:54

5 जून को, दुनिया भर में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी मनुष्यों और अन्य प्रजातियों का सामान्य घर है, और प्रकृति मानव अस्तित्व और विकास के लिए बुनियादी शर्त है। पर्यावरण की रक्षा करना हमारे लिए बहुत आवश्यक है।

5 जून, 2024 को 53वां विश्व पर्यावरण दिवस और चीन का 10वां पर्यावरण दिवस है। जानकारी के अनुसार, 5 जून सन् 1972 को, संयुक्त राष्ट्र ने स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में पहला मानव पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया और वैश्विक पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रसिद्ध "मानव पर्यावरण पर घोषणा-पत्र" और "कार्य योजना" को अपनाया था, साथ ही, सम्मेलन के आयोजन दिवस यानी 5 जून को "विश्व पर्यावरण दिवस" के रूप में नामित किया था। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का थीम कार्यक्रम "भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन" पर केंद्रित होगा।

वहीं, चीन में 1 जनवरी 2015 को "चीन लोक गणराज्य पर्यावरण संरक्षण कानून" लागू हुआ, जिसमें हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस के रूप में नामित है। तब से अब तक, दस साल हो चुके हैं, इस वर्ष चीन का 10वां पर्यावरण दिवस है, जिसका विषय "सुंदर चीन के निर्माण को व्यापक रूप से बढ़ावा देना" है। संबंधित राष्ट्रीय घरेलू कार्यक्रम क्वांगशी च्वांग जातीय स्वायत्त प्रदेश की राजधानी नाननिंग में आयोजित होगा।

इधर के सालों में, चीन में पर्यावरण संरक्षण को जोर दिया जा रहा है। पारिस्थितिकी और पर्यावरण की रक्षा के लिए सरकार ने कई प्रभावी उपाय अपनाए। साल 2016 के बाद से, चीन की केंद्र सरकार देश भर में पहाड़ों, नदियों, जंगलों, खेतों, झीलों, घास और रेत के 51 एकीकृत संरक्षण और बहाली परियोजनाओं के समन्वय और कार्यान्वयन के लिए हर साल औसत लगभग 10 अरब युआन का निवेश करती है। साल 2021 से साल 2030 तक, कुल निवेश 250 अरब युआन से अधिक होने की उम्मीद है।

पिछले 10 सालों में, चीन ने सख्ती से हरित विकास किया है और प्राकृतिक वन संरक्षण, कृषि भूमि को जंगलों और घास के मैदानों में लौटाने और थ्री-नॉर्थ शेल्टर फॉरेस्ट जैसी प्रमुख परियोजनाओं को लागू किया है। देश भर में कुल 6 करोड़ 80 लाख हेक्टेयर में वनीकरण का कार्य पूरा हो चुका है, और कृत्रिम वनों का क्षेत्रफल विश्व में पहले स्थान पर है। वर्तमान में, चीन दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले वन संसाधनों वाला देश बन गया है।

इधर के सालों में, चीन पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण को मजबूत करने को बहुत महत्व दे रहा है और सक्रिय रूप से हरित और कम कार्बन विकास को बढ़ावा देता है। देश के आर्थिक और सामाजिक विकास हरित और निम्न-कार्बन के उच्च गुणवत्ता वाले विकास के चरण में प्रवेश कर चुका है।

मार्च 2024 में आयोजित राष्ट्रीय दो सत्र के दौरान, चीनी प्रधानमंत्री द्वारा एनपीसी के समक्ष प्रस्तुत सरकारी कार्य रिपोर्ट में कहा गया कि साल 2023 में, चीन का नई ऊर्जा वाहन उत्पादन और बिक्री दुनिया के 60 प्रतिशत से अधिक है। नवीकरणीय ऊर्जा विद्युत उत्पादन स्थापित क्षमता पैमाना ऐतिहासिक रूप से थर्मल पावर से अधिक हो गया है, जिसमें वर्ष भर में दुनिया की आधे से अधिक नई स्थापित क्षमता शामिल है। वहीं, इलेक्ट्रिक वाहनों, लिथियम बैटरी और फोटोवोल्टिक उत्पादों के "तीन नए उत्पादों" के निर्यात में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 

जुलाई 2023 में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने राष्ट्रीय पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण सम्मेलन में जोर देते हुए कहा कि हमें दृढ़ता से "स्वच्छ जल और हरे-भरे पर्वत सोना और चांदी जैसी मूल्यवान संपत्ति है" जैसी अवधारणा स्थापित कर इसका अभ्यास करना चाहिए। सुन्दर चीन के निर्माण को शक्तिशाली देश के निर्माण और राष्ट्रीय कायाकल्प के प्रमुख स्थान पर रखना चाहिए, उच्च गुणवत्ता वाले पारिस्थितिक वातावरण से उच्च गुणवत्ता वाले विकास का समर्थन करना चाहिए, और मनुष्य व प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व के आधुनिकीकरण में तेजी लानी चाहिए।

पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा के लिए पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोगों के निरंतर प्रयासों की आवश्यकता होती है। सुन्दर चीन के निर्माण के लिए हमें पूरी तरह से "हरित" प्रयास, पानी और पहाड़ों की रक्षा करने की आवश्यकता है।   

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम