शी चिनफिंग की सांस्कृतिक विचारधारा के मार्गदर्शन पर चीनी राष्ट्रीय आधुनिक सभ्यता का निर्माण

2024-06-03 11:27:50

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (नवंबर 2012) के बाद से, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सांस्कृतिक निर्माण को देश के शासन में प्रमुख स्थान पर रखा। उन्होंने कहा कि इतिहास की सबसे अच्छी विरासत नया इतिहास बनाना है, और मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि मानव सभ्यता का नया रूप बनाना है।

मध्य चीन के हनान प्रांत में आनयांग शहर में यिनश्यू खंडहर चीनी इतिहास में शांग राजवंश (लगभग 1600 ईसा पूर्व - 1046 ईसा पूर्व) की राजधानी का खंडहर था। अक्तूबर 2022 में, इस शहर के निरीक्षण दौरे में शी ने कहा, "मैं यिनश्यू खंडहरों के लिए उत्सुक हूं। इस बार मैं चीनी सभ्यता के बारे में और अधिक जानने, अतीत को वर्तमान में लागू करने और चीनी राष्ट्र की आधुनिक सभ्यता के बेहतर निर्माण के लिए संदर्भ प्रदान करने के लिए यहां आया हूं।"  

 

सीपीसी 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, शी चिनफिंग ने दृढ़ सांस्कृतिक चेतना और आत्मविश्वास के साथ चीन का नेतृत्व कर अभूतपूर्व प्रयासों के साथ सांस्कृतिक संरक्षण, विरासत और अभिनव विकास को बढ़ावा दिया, इस संबंध में उन्होंने श्रृंखलाबद्ध महत्वपूर्ण टिप्पणियाँ और निर्देश जारी किए।

जून 2023 में आयोजित सांस्कृतिक विरासत और विकास संगोष्ठी में शी चिनफिंग ने "नए शुरुआती बिंदु पर सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा दें, सांस्कृतिक रूप से शक्तिशाली देश का निर्माण करें, और चीनी राष्ट्र की आधुनिक सभ्यता को बनाएं" वाले नए युग के नए सांस्कृतिक मिशन का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्र की 5,000 से अधिक वर्षों की सभ्यता के इतिहास द्वारा पोषित उत्कृष्ट चीनी पारंपरिक संस्कृति, चीनी राष्ट्र की अद्वितीय आध्यात्मिक पहचान का प्रतिनिधित्व करती है और चीनी राष्ट्र की अंतहीन वृद्धि और विकास के लिए पोषण का एक समृद्ध स्रोत है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम