2024 के भारतीय आम चुनाव का मतदान सम्पन्न

2024-06-02 16:18:45

  

भारत की लोकसभा (संसद का निचला सदन) के 18वें चुनाव के लिए सातवें चरण का मतदान 1 जून की शाम को 6 बजे समाप्त हुआ। यह 2024 के भारतीय आम चुनाव का मतदान चरण समाप्त करने की प्रतीक है।

इस बार भारतीय आम चुनाव का मतदान 19 अप्रैल को शुरू हुआ और इसे सात चरणों में विभाजित किया गया, परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

इस वर्ष के भारतीय आम चुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व वाले भारतीय राष्ट्रीय विकास और समावेशी गठबंधन के बीच है।

1 तारीख की शाम को भारतीय मीडिया द्वारा जारी एक सर्वेक्षण के नतीजों के अनुसार, अधिकांश उत्तरदाताओं का मानना कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन फिर से जीतेगा।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम