चीनी मिट्टी के बर्तनों के समृद्ध इतिहास की कहानी सुनाता चिंगतेचन शहर

2024-06-02 09:38:12

दक्षिण-पूर्व चीन के च्यांगशी प्रांत के पूर्वोत्तर में चिंगतेचन शहर स्थित है, जो चीन की सुप्रसिद्ध चीनी मिट्टी के बर्तनों की राजधानी है। यह शहर चीन के प्रसिद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहरों में से एक है और साथ ही चीनी मिट्टी के बर्तनों के निर्माण में उत्कृष्ट कौशल के लंबे इतिहास की वजह से यह शहर विश्वविख्यात भी है।

बता दें कि चीनी भाषा में "चिंगते" सोंग राजवंश में सम्राट चनत्सोंग के शासन काल का नाम था, और "चन" का अर्थ कस्बा है। कुल मिलाकर "चिंगतेचन" का मतलब चिंगते नाम का कस्बा है। वर्तमान में यह स्थल कस्बा नहीं, शहर बन गया है।   

जानकारी के अनुसार, चीन के इतिहास में पूर्वी हान राजवंश (25-220 ईस्वी) में, चीनी पूर्वजों ने छांगनान (आज के चिंगतेचन) में भट्ठियां बनाईं और मिट्टी की चीज़ें पकाईं। थांग राजवंश (618-907) में, छांगनान में मिट्टी की अच्छी गुणवत्ता के कारण, पूर्वजों ने देश के दक्षिण में नीले और उत्तर में सफेद मिट्टी बर्तनों के फायदे को मिलाकर एक प्रकार के नीले-सफेद मिट्टी के बर्तनों को बनाया। इस प्रकार का चीनी मिट्टी के बर्तन बिल्कुल साफ और नम होते थे, और नकली जेड के रूप में जाना जाता था। इसे बड़ी मात्रा में यूरोप में निर्यात किया जाता था।

सोंग राजवंश (960-1279) के दौरान, चिंगतेचन का चीनी मिट्टी का बर्तन उद्योग फला-फूला था। सम्राट चनत्सोंग (968-1022) को यहां उत्पादित चीनी मिट्टी के बर्तन बहुत पसंद थे और अपने शासन काल के नाम यानी "चिंगते" (1004-1007) पर इस स्थल को नाम दिया, तब चिंगतेचन को आधिकारिक तौर पर नामित किया गया था।  

तब से, युआन राजवंश (1271-1368), मिंग राजवंश (1368-1644), और छिंग राजवंश (1644-1911) तीनों राजवंशों में निरंतर सुधार और विकास के चलते, चिंगतेचन में चीनी मिट्टी के बर्तनों की लोकप्रियता अपने ऐतिहासिक शिखर पर रही है, वह "विश्व में भट्ठों का घर" और चीनी मिट्टी के बर्तनों की राजधानी बन गया।

18वीं शताब्दी से पहले, यूरोपीय लोग चीनी मिट्टी के बर्तन बनाना नहीं जानते थे, इसलिए चीन से, विशेष रूप से चिंगतेचन शहर से आने वाले उत्तम चीनी मिट्टी के बर्तनों ने यूरोपीय अभिजात वर्ग की सराहना और लोकप्रियता को आकर्षित किया। उस समय, यूरोप में सबसे महंगी वस्तुएँ सोना, चाँदी और आभूषण नहीं थीं, बल्कि चीन से आए चीनी मिट्टी के बर्तन थे।

आज, चिंगतेचन शहर में प्राचीन भट्ठा और लोक प्रथा संग्रहालय का दौरा करने योग्य है, जहां एक हज़ार से अधिक सालों में पुराने चीनी मिट्टी के बर्तन बनाने के इतिहास और पारंपरिक शिल्प कौशल को प्रदर्शित किया जाता है। आगंतुक व्यक्तिगत रूप से चीनी मिट्टी के बर्तन बनाने की प्रक्रिया का अनुभव ही नहीं, इसे बनाने के आकर्षण को भी महसूस कर सकते हैं।   

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम