छांग'अ-5 की चंद्र अन्वेषण यात्रा

2024-06-01 18:44:57

वर्ष 2004 में चीन ने आधिकारिक तौर पर एक चंद्र अन्वेषण परियोजना शुरू की और इसे "छांग'अ परियोजना" के रूप में नाम दिया। चीनी चंद्र अन्वेषण परियोजना का छांग'अ-5 मिशन चीन की चंद्र अन्वेषण परियोजना का छठा मिशन है। छांग'अ-5 मानवरहित चंद्र सतह का नमूना लेने और वापस लौटने वाला चीन का पहला चंद्र जांच भी है।

17 दिसंबर 2020 को, 23 दिनों की उड़ान के बाद, छांग'अ-5 जांच चंद्रमा से 1,731 ग्राम कीमती चंद्र नमूने वापस ले आई। इस बार की चंद्र अन्वेषण यात्रा पूरी तरह सफल रही। इस मिशन के दौरान, छांग'अ-5 चंद्र जांच ने चीन के अंतरिक्ष इतिहास में पहला चंद्र सतह का नमूना लेना, चंद्र सतह पर टेक-ऑफ, चंद्र कक्षा का मिलन व डॉकिंग और पृथ्वी पर नमूनों की वापसी आदि कई बड़ी सफलताएं क्रमिक रूप से हासिल कीं।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम