एक बच्चे जैसा दिल, सितारों की ओर देखता हुआ" पुरस्कार के साथ प्रश्न संग्रह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्वागत

2024-06-01 18:20:39

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा आयोजित "एक बच्चे जैसा दिल, सितारों की ओर देखता हुआ" पुरस्कार के साथ प्रश्न संग्रह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आपका स्वागत है। आप सीएमजी के साथ बातचीत करने और अंतरिक्ष के बारे में कोई भी प्रश्न पूछने के लिए एक मैसेज या पोस्ट छोड़ सकते हैं। सीएमजी आपके प्रश्नों का उत्तर देने के लिए चीनी अंतरिक्ष यात्रियों और वैज्ञानिकों को आमंत्रित करेगा। यदि आपका सवाल चुना गया, तो आपको चीन से एक आकर्षक उपहार जीतने का मौका मिल सकता है। जल्दी से इसका हिस्सा बनें।

क्या आप अंतरिक्ष के बारे में और अधिक जानकारी जानना चाहते हैं? आप बेझिझक सीएमजी से कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति एक ही सवाल पूछ सकता है। ये प्रश्न "क्या यह है" या "सही" जैसे बंद प्रश्न के बजाय "क्या", "क्यों" और "कैसे" जैसे खुले प्रश्न होने चाहिए।

यदि आपको चित्र बनाना पसंद है, तो आप एक पेंटब्रश भी उठाकर अपने चित्र से अंतरिक्ष के बारे में अपने प्रश्न और कल्पना व्यक्त कर सकते हैं।

यदि आपकी पेंटिंग चुनी जाती है, तो यह चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में प्रवेश कर सकती है और थ्येनगोंग कला प्रदर्शनी में भाग ले सकती है। वहीं, अंतरिक्ष के बारे में आपके प्रश्नों का उत्तर चीनी अंतरिक्ष यात्री दे सकते हैं।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम