भारत नियंत्रित कश्मीर में घाटी में गिरी बस,22 लोगों की मौत
2024-05-31 14:43:39
भारतीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार 30 मई को भारत नियंत्रित कश्मीर के जम्मू के पास एक यात्री बस घाटी में गिर पड़ी ,जिससे कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और 57 लोग घायल हो गये।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह बस उत्तर भारत के हरियाणा से जम्मू में एक मंदिर जा रही थी।
बताया गया है कि सभी घायलों को जम्मू के अस्पताल में पहुंचाया गया है।
(वेइतुंग)