ओसाका विश्व एक्सपो में चीनी मंडल की स्थापना होगी

2024-05-30 18:16:37

30 मई को आयोजित एक न्यूज़ ब्रीफिंग में चीनी व्यापार संवर्धन संघ ने जापान में 2025 ओसाका विश्व एक्सपो में चीनी मंडप की निर्माण स्थिति की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार जापान के ओसाका में 2025 विश्व एक्सपो में चीनी मंडप का निर्माण इस साल 2 फरवरी को शुरू होने के बाद से, चीनी व्यापार संवर्धन संघ योजना के अनुसार चीनी मंडप के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए संबंधित विभागों के साथ व्यवस्थित तरीके से काम कर रहा है।

चीनी मंडप के मुख्य इस्पात संरचनात्मक घटक सभी चीन में उत्पादित होते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि चीनी मंडप की मुख्य इस्पात संरचना परियोजना निर्धारित समय पर पूरी हो, सभी घटकों को चीन में पहले से इकट्ठा किया जाता है, फिर अलग किया जाता है और ऑन-साइट निर्माण के लिए ओसाका एक्सपो पार्क में ले जाया जाता है।

चीनी व्यापार संवर्धन संघ के प्रवक्ता के अनुसार वर्तमान में, चीनी मंडप का इस्पात संरचना उत्पादन और पूर्व-निर्माण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। योजना के अनुसार भागों के पहले दो बैच जापान में आ चुके हैं और जल्द ही स्थापना शुरू हो जाएगी।

गौरतलब है कि 2025 विश्व एक्सपो 13 अप्रैल से 13 अक्टूबर, 2025 तक जापान के ओसाका में आयोजित किया जाएगा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम