बांस को ईको-फ्रैंडली विकल्प के रूप में बढ़ावा देता चीन

2024-05-29 14:34:19

प्लास्टिक की जगह पर्यावरण अनुकूल बांस का इस्तेमाल करने में चीन सबसे आगे है। 12 अक्टूबर, 2023 को चीन के राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने "प्लास्टिक के पर्यावरण अनुकूल विकल्प के रूप में बांस को बढ़ावा देने के लिए 3 वर्षीय कार्य योजना" शुरू की। इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना और विभिन्न उत्पादों में बांस के उपयोग को बढ़ावा देना है। बांस के व्यापक संसाधनों और 10 हजार से अधिक बांस उत्पादों के साथ, उद्योग 2.9 करोड़ लोगों को रोजगार देता है, जो स्थिरता और आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है। बांस की तीव्र वृद्धि और स्थायित्व इसे प्लास्टिक का बेहतर विकल्प बनाता है। देखिए, अखिल पाराशर की यह खास प्रस्तुति.....

रेडियो प्रोग्राम