दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में 28 लोगों की मौत

2024-05-29 17:57:45

स्थानीय समयानुसार 29 मई को दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। ग्वादर से क्वेटा जा रही एक बस पलट गई और घाटी में गिर गई। इस दुर्घटना में कम से कम 28 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 20 लोग घायल हुए हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना वाहन के तेज गति से चलने और टायर फटने के कारण हुई।

उसी दिन, बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति शोक प्रकट किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। और यह निर्देश दिया गया है कि दुर्घटना में घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान की जाए। पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी बलूचिस्तान में सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम