चीन में सुरक्षित उत्पादन योग्यता प्रमाण पत्र की जालसाजी के खिलाफ विशेष अभियान शुरू

2024-05-29 16:31:46

चीनी आपातकालीन प्रबंधन विभाग समेत नौ विभागों ने हाल में सुरक्षित उत्पादन योग्यता प्रमाण पत्र की जालसाजी के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया। विशेष अभियान 12 मई से दिसंबर के अंत तक चलेगा।

सुरक्षित उत्पादन योग्यता प्रमाण पत्र की जालसाजी से उद्यमों के उत्पादन और संचालन में गंभीर दुर्घटना का जोखिम छुपा होता है । हाल के वर्षों में फर्जी प्रमाण पत्र, बिना लाइसेंस और अवैध संचालन की वजह से दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

बताया जाता है कि विशेष अभियान में जालसाजी का पूर्ण श्रृंखला में विरोध किया जाएगा और सूचना प्रौद्योगिकी से निगरानी मजबूत की जाएगी।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम